Transfer News: प्रशासनिक फेरबदल, फिर हुए अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

2010 बैच के एचपीएस अधिकारी हितेश लखनपाल को जिला चम्बा में एएसपी और दिनेश कुमार शर्मा को मंडी जिला स्थित तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह में एएसपी लगाया गया है।
Transfer

पंजाब में एक बार फिर प्रशानिक फेरबदल किया गया है। राज्य की भगवंत मान सरकार ने शनिवार देर रात तीन पुलिस अधिकारियों के तबादले किए है। इस संबंध में आदेश राज्यपाल की ओर से जारी किया गया है जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें अजय राज सिंह, बलजीत सिंह और रिपुतन सिंह सिद्धू के नाम शामिल है।

हिमाचल प्रदेश में भी एचपीएस अफसरों के तबादले

  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है।इसमें नियुक्ति का इंतजार कर रही एक आईपीएस को पोस्टिंग दे दी है, जबकि 12 एचपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के तहत 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी शुमेला चौधरी को एसडीपीओ देहरा कांगड़ा लगाया है।
  • 2010 बैच के एचपीएस एवं ASP कांगड़ा हितेश लखनपाल को ASP चम्बा, ASP लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय शिमला दिनेश शर्मा को ASP थर्ड बटालियन पंडोह, SDPO डल्हौजी हेमंत कुमार को DSP रिजर्व बटालियन सकोह, खजाना राम को DSP एसडीआरएफ मंडी, चंद्रपाल सिंह को SDPO नूरपूर, विक्रम चौहान को डीएसपी इंटैलीजैंस सीआईडी शिमला, विशाल वर्मा को SDPO घुमारवीं, चमन लाल को SDPO रिजर्व बटालियान जंगलबैरी हमीरपुर, नवीन झालटा को DSP स्टेट विजीलैंस शिमला, अनिल कुमार को DSP रिजर्व बटालियन बनगढ़ ऊना, मयंक शर्मा को SDPO डल्हौजी और उमेश्वर राणा को DSP किन्नौर लगाया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
Transfer News: प्रशासनिक फेरबदल, फिर हुए अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट - MP Breaking News