खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, व्यापारियों नेबंद रखी दुकानें 

खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, व्यापारियों नेबंद रखी दुकानें 

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan)के निर्देश पर पूरे प्रदेश में मिलावटखोरों (Adulterants) और माफिया (Mafia)के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है लेकिन  जगह इसके विरोध में स्वर उठने लगे हैं। इटारसी (Itarsi) में खाद्य विभाग (Food department)  की कार्रवाई पर स्थानीय दुकानदारों ने सवाल उठाये और विरोध जताते हुए दुकानें बंद रखकर हड़ताल की।

जिला प्रशासन (District administration) और जिला खाद्य विभाग (Food department) द्वारा चलाये जा रहे जाँच अभियान में विरोध के स्वर उठने लगे है। जहाँ एक तरफ मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे मिलावट मुक्ति अभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेश में मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों  पर सेम्पलिंग व जब्ती की कार्रवाई की जा रही है  पर अब होशंगाबाद जिले में प्रश्न चिन्ह उठने लगे हैं । यहाँ के व्यापारियों  का कहना है कि विभाग द्वारा द्वेषपूर्ण कार्रवाई  की जा रही है। गलत सामग्री का संदेह होने पर सेम्पल तो लिए जा रहे पर जो हमारे माल जप्त कर नस्ट किया जा रहा वो कहा तक सही है। इटारसी के किराना,ग्रेन मर्चेंट,मिष्ठान,चाय नास्ता,बेकरी व्यवसायियों ने भी आज अपने प्रतिष्ठान बन्द रख विरोध जताया साथ ही आगे बड़ी हड़ताल की चेतावनी दी।  इटारसी के व्यापारी संगठन के गोविंद बांगड़ ने बताया कि हम जाँच ओर सेम्पलिंग के लिए पूरा समर्थन देने को तैयार है पर विभाग द्वारा जो बेवजह व्यापारियों  को परेशान किया जा रहा ये कहा तक सही है। कई व्यापारियों की माने दो उक्त खाद्य अधिकारी पिछले दिनों भ्रष्टाचार के संदेह में शिकायती आवेदन जिले के कलेक्टर को दे चुके है। जिसकी जाँच चल रही है और ऐसे अधिकारी अगर जाँच करेगे तो व्यापारी किसी भी तरह का सहयोग नही करेंगे उल्टा सभी मिलकर इसका विरोध करेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews