सीमेंट गोडाउन से 32 लाख की 500 टन सीमेंट गायब, तीन कर्मचारियों पर एफआईआर

सीमेंट गोडाउन से 32 लाख की 500 टन सीमेंट गायब, तीन कर्मचारियों पर एफआईआर

इटारसी, राहुल अग्रवाल। औद्योगिक क्षेत्र खेड़ा सोना सावरी रोड स्थिति अल्ट्राट्रेक सीमेंट के गोडाउन में करीब पांच सौ टन सीमेंट गायब हो गया। इसके बाद एरिया मैनेजर पीयुष दुबे ने सोमवार को इटारसी सिटी थाना पहुँचकर पुलिस को समस्त दस्तावेज सौपते हुए अपने गोडाउन इंचार्ज इमरान खान तड़वी, स्टोरकीपर अखिलेश बाजपेयी ओर लिपिक अंकित रावत के खिलाफ अमानत में खयानत करने का आरोप लगाते हुए शिकायती आवेदन दिया। जिसकी जांच के बादत पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406,34 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

एरिया मैनेजर पीयुष दुबे ने बताया कि तीनों कर्मचारी यहाँ पदस्थ थे, जिन्हें कम्पनी के वार्षिक निरीक्षण के बाद भौतिक सत्यापन करने पर मौजूद 3 गोडाउन में 500 टन सीमेंट से भरी बोरिया कम पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गायब हुई 500 टन सीमेंट की कीमत करीब 32 लाख रुपये है। एरिया मैनेजर ने बताया कि प्रतिवर्ष वार्षिक निरीक्षण होता है लेकिन पिछले वर्ष कोरोना काल के चलते यह निरीक्षण नही हो सका था और उसी का फायदा उठाकर कम्पनी के तीनों कर्मचारियों ने दस्तावेजों में हेराफेरी कर वर्ष 2020-2021 में करीब 500 टन सीमेंट को गायब कर कम्पनी को करीब 32 से 35 लाख की चपत लगाई है। कम्पनी ने फिलहाल गोडाउन इंचार्ज इमरान खान तड़वी निवासी बुरहानपुर को बर्खास्त कर दिया है, वहीं अखिलेश बाजपेयी ओर अंकित रावत को निलंबित कर दिया है। अपराध दर्ज होने के बाद तीनो कर्मचारी फरार हो गये हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews