फरार स्कूल संचालक, शिक्षिका पर 3 हजार रुपए का इनाम, पुलिस पहुंची घर

फरार स्कूल संचालक, शिक्षिका पर 3 हजार रुपए का इनाम, पुलिस पहुंची घर

इटारसी, राहुल अग्रवाल| दो बच्चों को परीक्षा से वंचित कर अभिभावक से अपशब्दों का प्रयोग करने पर स्कूल संचालक, उनके भाई व शिक्षिका की गिरफ्तारी पर पुलिस विभाग 3 हजार रुपए का इनाम देगा। सिटी थाने के टीआई ने इसकी पुष्टि की। पुलिस रिकॉर्ड में तीनों आरोपी फरार हैं।

गौरतलब है कि अग्रवाल पब्लिक स्कूल संचालक पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश लेने वाले दो छात्र-छात्राओं को मुख्य परीक्षा से वंचित करना एवं अभिभावकों को अपमानित कर स्कूल से भगाने का आरोप है। इसकी शिकायत अभिभावक दशरथ चौधरी ने पुलिस व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की थी।

एसपी के आदेश पर 19 मार्च 2020 को आरोपी संजय अग्रवाल, संजोग अग्रवाल एवं कक्षा शिक्षिका विमला शर्मा पर अपशब्दों के प्रयोग,एससी एसटी एक्ट की धारा में केस कायम किया गया था। अपराध कायम होते ही तीनों आरोपी फरार हो गए थे जिन्हें अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। आरोपी फरार होने के कारण आरोपियों पर तीन हजार रुपए का इनाम घोषित करना प्रस्तावित था। 29 अक्टूबर को एसडीओपी कार्यालय से इनाम की जानकारी दी गई। आज सुबह स्कूल संचालक के नगर पालिका के पास स्थित घर पर एसडीओपी सहित पुलिस टीम पूछताछ करने पहुंची|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews