अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, दुकानें सील सामान जब्त

अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, दुकानें सील सामान जब्त

इटारसी, राहुल अग्रवाल। लगातार चल रही अतिक्रमण मुहिम में आज प्रशासन थोड़ा सख्त दिखाई दिया। दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त करने के साथ ही सड़क पर खड़े वाहनों पर भी चालानी कार्रवाई की गई।

आज सुबह 11 बजे शुरू हुई कार्रवाई में SDM मदन सिंह रघुवंशी के साथ CMO हेमेश्वरी पटले, नायब तहसीलदार पूनम साहू ने दल बल के साथ बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया। इन्होने देखा कि किस दुकानदार ने कितना अतिक्रमण किया है। इसके बाद कार्रवाई शुरू की गई। दुकानों के बाहर रखे सामान के साथ सड़क पर अव्यवस्थित खड़े वाहनों को भी जब्त किया गया। इसी दौरान आजाद चौक पर अतिक्रमण हटाते हुए SDM रघुवंशी ओर पूर्व पार्षद की कहासुनी भी हो गई। SDM ने पूर्व पार्षद की दुकान को सील करने की कार्रवाई प्रारम्भ की पर दुकानदार के निवेदन पर समझाईश देकर चले गए। वहीं फल बाजार एरिया में दुकानदारों द्वारा दुकान कर बाहर 10 फीट तक सामान रखकर व्यापार किया जा रहा था। जिसे देखते हुए पूरा सामान नगर पालिका की ट्रॉली में डलवा दिया गया। साथ ही दुकानदारों पर 1000 रूपये के चालान भी बनाये। SDM का कहना है कि बार बार समझाने के बाद भी दुकानदार बात नही सुन रहे हैं। अब केस बनाने की कार्रवाई होगी। साथ ही पार्किंग की समस्या भी पर उन्होंने जल्द अच्छा प्लान बनाने का आश्वासन दिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews