अलसुबह SDM ने दी दबिश, डेढ़  लाख की अवैध शराब जब्त 

अलसुबह SDM ने दी दबिश, डेढ़  लाख की अवैध शराब जब्त 

इटारसी, राहुल अग्रवाल। प्रदेश में शराब माफिया (Wine mafia) और अवैध शराब (Illegal Liquor) विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में इटारसी के एसडीएम ने आज अलसुबह बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम (SDM) मदन सिंह रघुवंशी आज अलसुबह 5 बजे के करीब  दल बल के साथ अवैध कच्ची शराब बंनाने के अड्डों पर दबिश देने  निकल गए।

एसडीएम (SDM) की अचानक कार्रवाई को देख  अवैध शराब के धंधे करने वालों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के तहत आज  इटारसी शहर के चिन्हित अवैध शराब के अड्डों पर दबिश दी गई। सुबह 5 बजे से प्रारंभ इस कार्रवाई  में इटारसी शहर के गरीबी लाइन, झुग्गी झोपड़ी न्यास कॉलोनी, सूरज गंज ,बालाजी मंदिर एवं नाला मोहल्ला क्षेत्र में चढ़ी हुई हाथ भट्टिओं सहित  भारी मात्रा में महुआ लहान  एवं कच्ची शराब जब्त की गई।   लगभग 3 घंटे चली कार्रवाई में  2400 किलोग्राम  महुआ लहान एवं 140 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त  कर आबकारी एक्ट के तहत 12 प्रकरण कायम किए गए। जब्त शराब एवं अन्य सामग्री की अनुमानित कीमत 1लाख 40 हजार रुपये बताई गई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews