सड़क किनारे खड़ी बाइकों के लॉक तोड़ करता था चोरी, पुलिस ने योजना बनाकर पकड़ा

सड़क किनारे खड़ी बाइकों के लॉक तोड़ करता था चोरी, पुलिस ने योजना बनाकर पकड़ा

होशंगाबाद/इटारसी, राहुल अग्रवाल| कोतवाली पुलिस द्वारा आज एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है | तीन से चार वाहन जब्त किए गए हैं, साथ ही 2 लाख रुपए जप्त किये गए| यह आरोपी रात में रोड किनारे खड़ी गाड़ियों के लॉक तोड़ के उन्हें चुरा लेते थे|

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, डीओपी मंजू चौहान के निर्देशन में कोतवाली पुलिस लगातार शहर में अपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है| 7 सितंबर को फरियादी सचिन कुमार मेहरा ग्वालटोली ने रिपार्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर के सामने से उसकी बाइक कोई चुरा के ले गया है| फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्र. 564/2020 धारा 379 भादविध्द का पंजिवृद्ध कर विवेचना में लिया गया |

आरोपी को योजनावृद्ध तरीके से पुलिस ने लिया गिरफ्त में
9 सितंबर को पुलिस टीम में एसपीएम पुलिया के पास आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जिसमें एक वाहन जो बिना नंबर जो काले रंग की डिस्कवर थी| पुलिस को देख कर महिमा नगर तरफ भागा पुलिस को शक होने पर एक टीम को उसके पीछे रवाना किया गया जिससे आरोपी को गिरफ्तार किया गया| इसमें उसने नाम पता पूछने पर फारुख नईम बेग निवासी बंगाली कॉलोनी 20 वर्ष पूछताछ करने पर 3 अन्य बाहन होशंगाबाद से चोरी करने की भी जानकारी दी| आरोपी के पास से करीब 2 लाख रुपये की माश्रुका जब्त कर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया साथ ही आरोपी को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा |

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews