डिवाइडर से टकराई बाइक, घायल युवक का इलाज जारी

डिवाइडर से टकराई बाइक, घायल युवक का इलाज जारी

होशंगाबाद/इटारसी, राहुल अग्रवाल। जिले से आए दिन सड़क हादसे के दौरान काल के गाल में समाने वाले मामले सामने आते रहते है। जिले में रात के अंधेरे के कारण अक्सर गाड़ियों के डिवाइडर से टकराने के मामले सामने आते रहते है। बीती रात एक ऐसा ही हादसा सामने आया है, जिसमें इटारसी-फेक्ट्री रोड पर जाते वक्त एक युवक डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया। मौके पर स्थानीय लोगों ने उससे अस्पताल पहुंचाया, जिसे कारण सही समय पर इलाज मिलने से पीड़ित की जान बच गई।

दरअसल, युवक फैक्ट्री रोड़ से जा रहा था और उसी वक्त युवक का एक्सीडेंट हो गया, जिसके चलते युवक को गंभीर चोटें आई हैं। युवक को तत्काल इटारसी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना सुबह 5:45 की बतायी जा रही है। युवक अपने मामा के घर जा रहा था उसी वक्त फैक्ट्री रोड के मोड़ पर डिवाइडर से गाड़ी टकराने से युवक का एक्सीडेंट हो गया, जिसके चलते उसके चेहरे पर गंभीर चोटें लगी है। युवक का नाम पंकज धूर्बे निवासी ताकू शुईया है। 108 को सूचना मिलने के बाद इटारसी emt राजेन्द्र और पायलट योगेश मालवीय ऩे युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया युवक की हालत अब खतरे से बाहर है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews