भाजपा मना रही सेवा सप्ताह, स्वच्छता का दे रही संदेश

भाजपा मना रही सेवा सप्ताह, स्वच्छता का दे रही संदेश

होशंगाबाद/इटारसी, राहुल अग्रवाल। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी 14 सितंबर 2020 से 20 सितंबर 2020 तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाने जा रही है। पीएम मोदी का जन्मदिन 17 सिंतबर को है, जिसके उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है।

वहीं सोमवार को इटारसी में भारतीय जनता पार्टी इटारसी मंडल द्वारा नगर में न्यास कॉलोनी, नाला मोहल्ला, पुरानी इटारसी एवं रेलवे स्टेशन के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में नगर मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, पंकज चौरे, मुकेशचंद्र मैना,राहुल चौरे, अभिषेक तिवारी, रामजीवन वर्मा,राकेश जाधव,पार्थ राजपूत, शैलेन्द्र दुबे,पूरन मेशकर,विककू ठाकुर, कैलाश रैकवार, मयंक मेहतो,नीलेश मालवीय, अनमोल डागर,लष्मीनारायन चौहान, गोविद मेहतो, सौरभ चौधरी,अनुज कुरेरिया, सुनील गौर,निखलेश, सौरभ आयुष एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews