यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौके पर ही मौत, आधा दर्जन जख्मी

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौके पर ही मौत, आधा दर्जन जख्मी

होशंगाबाद। डोलरिया के पास हरदा से होशंगाबाद की ओर आ रही तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 1 यात्री की मौत हो गई है जबकि 6 यात्री घायल हो गए हैं। डोलरिया तहसील में हतेड नदी के पास अजय ट्रैवल्स की बस तेज रफ्तार से हरदा से होशंगाबाद जा रही थी और अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें लगभग 40 से 45 यात्री से जिसमें से 6 यात्री घायल हो गए हैं। जिसमें दो की हालत गंभीर है। जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय होशंगाबाद भेज दिया गया है एवं बस के हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक मौके से फरार हो गया।

बस पलटने की वजह से होशंगाबाद हरदा मुख्य मार्ग में लगभग 1 घंटे के लिए जाम की स्थिति निर्मित हो गई शासन प्रशासन और परिवहन विभाग के इतनी सख्ती के बाद भी यह प्राइवेट बस ड्राइवर लोगों की जान हमेशा से जोखिम में डालते हैं। सवारी और समय मिलाने के चक्कर में हमेशा से यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ होता आया है। अब देखने वाली बात यह होगी इस हादसे के बाद प्रशासन ने अपनी कुंभकरण की नींद से जागता है कि नहीं। जैसे ही हादसे की सूचना आला अधिकारी को मिली वैसे ही एसडीओपी सिवनी मालवा शंकरलाल सोनिया भी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सबसे पहले मुख्य मार्ग पर जाम की जो स्थिति निर्मित थी उसको हटवा कर मार्ग को सुचारू करवाया।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews