कोरोना ने ली फिर एक व्यापारी की जान, प्रशासन ने लिया ये बड़ा निर्णय

कोरोना ने ली फिर एक व्यापारी की जान, प्रशासन ने लिया ये बड़ा निर्णय

इटारसी, राहुल अग्रवाल। जिले में कोरोना का प्रकोप जारी है। नर्मदापुरम इटारसी का हॉटस्पॉट बन गया है, जहां रोजाना कई मरीज निकल रहे हैं। वहीं आज एक और व्यापारी की कोरोना के कारण मौत हो गई। इसी के साथ 13 नए मरीज सामने आए हैं।

शहर के व्यापारी वर्ग में डर व्याप्त है। बुधवार को फिर पंजाबी मोहल्ला निवासी स्टेशनरी व्यवसायी की मौत हो गई। वो भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती थे। पिछले दिनों 36 वर्षीय व्यापारी संक्रमण का शिकार हुए थे। इस तरह की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने 2 दिन पहले निर्णय लिया है कि अब कोरोना जांच सैंपल देने वाले व्यक्ति की जब तक  रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक उसे सैंपल देने के तुरंत बाद उसे सैंपल सेन्टर से ही सीधे पवारखेड़ा कोविड सेन्टर में भेज दिया जाएगा। स्थानीय प्रशासन का मानना है कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति सैंपल देने के बाद भी इधर-उधर घूमता रहता है जिसके चलते संक्रमण तेजी से फैल रहा है। प्रशासन को लगातार ऐसी शिकायत मिल रही थी कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट मरीज भी बाहर घूम रहे हैं इधर-उधर घूमता रहता है जिससे कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा था, जिसको देखते हुए प्रशासन ने ये निर्णय लिया है ताकि की चेन तोड़ने में मदद मिल सके।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews