
इटारसी, राहुल अग्रवाल। बीएसएनएल एकाउंटेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। भोपाल की 12 सदस्यीय टीम ने बीएसएनएल के आफिस में 20 हजार की रिश्वत लेते हुए एकाउंटेंच सुबोध मेहरा को पकड़ा है। वो ये रिश्वत वाहनों के टेंडर के 5 लाख का बिल पास करने की एवज मांग रहा था।
शिकायतकर्ता आशीष पांडेय ने बताया कि उनके फोर व्हीलर के बिल 2019 से पास नहीं हुए थे। उन्होंने ऑफिस में आठ बार बिल भी लगाया लेकिन बिलों को पेमेंट के लिए नहीं भेजा जा रहा था। बिल पास कराने को लेकर वो काफी परेशान रहे और इसके बाद जब एकाउंटेंट द्वारा 25 हजार की रिश्वत मांगी गई तो 19 जुलाई 2021 को उन्होने इसकी शिकायत सीबीआई भोपाल में की। इसके बाद मंगलवार को एकाउंटेंट को इस राशि का भुगतान ऑनलाइन खाते में किया गया। सीबीआई अब मामले की जांच कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”579934224″]
[dgv_vimeo_video id=”579934420″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

