केंद्रीय मूल्यांकन दल ने किया होशंगाबाद बाढ़ से हुई क्षति का आंकलन

केंद्रीय मूल्यांकन दल ने किया होशंगाबाद बाढ़ से हुई क्षति का आंकलन

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। भारत सरकार द्वारा गठित केंद्रीय मूल्यांकन दल शुक्रवार को जिले में अतिवर्षा एवं बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचा।

अतिवृष्टि से होशंगाबाद जिले में हुई क्षति का आंकलन करने के लिये केन्द्रीय दल के सदस्य होशंगाबाद तहसील के बांद्राभान,धनावड़ व अन्य ग्रामों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का अवलोकन किया। इस दौरान होशंगाबाद विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा, सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने भारत सरकार के संयुक्त सचिव एवं केंद्रीय दल प्रभारी आशुतोष अग्निहोत्री को ज्ञापन सौंपकर प्रभावितों को हुई क्षति से अवगत कराया।

संयुक्त सचिव गृह मंत्रालय आशुतोष अग्निहोत्री एवं अधीक्षक अभियंता (समन्वय) नर्मदा घाटी जलशक्ति मंत्रालय मनोज तिवारी ने बाढ़ प्रभावित ग्राम बांद्राभान, सांगाखेड़ाकला, बालाभेंट आदि ग्रामों का भ्रमण कर फसल क्षति, मकान क्षति एवं अन्य नुकसान का जायजा लिया।
केंद्रीय दल के सदस्यों ने रिपोर्ट बना के जल्द केंद्र से मदद दिलाने का आश्वासन दिया
इस दौरान कलेक्टर होशंगाबाद धनंजय सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews