
होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhan) आज पचमढ़ी पहुंचे और विधायक अशोक रोहाणी (mla ashok rohani) के पुत्र के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम की सूचना गुरूवार देर रात अधिकारियों को मिली जिसके बाद सीएम के दौरे की तत्काल सारी व्यवस्थाएं कराई गई।
सीएम शिवराज सिंह चौहान जबलपुर केंट से विधायक अशोक रोहाणी के पुत्र के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने पचमढ़ी आए थे। इस कार्यक्रम को पूरी तरह निजी रखा गया। शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री ने नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश कर रहे वर वधू को सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। कुछ देर यहां रुकने के बाद सीएम भोपाल रवाना हो गए। इस अवसर पर विधायक पिपरिया ठाकुर दास नागवंशी सहित भाजपा के कई नेता कार्यकर्ता शामिल हुए।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

