युद्ध स्तर पर चल रही नपा की सफाई मुहिम, सीएमओ वार्ड में जाकर पूछ रही कचरा गाड़ी आती है या नहीं

युद्ध स्तर पर चल रही नपा की सफाई मुहिम, सीएमओ वार्ड में जाकर पूछ रही कचरा गाड़ी आती है या नहीं

इटारसी, राहुल अग्रवाल| नगर को स्वच्छता में नंबर 1 बनाने के लिए नगर पालिका ने कमर कस ली है। स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों के अंतर्गत नगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में युद्ध स्तर पर सफाई कार्य किया जा रहा है। न सिर्फ रात के वक्त बल्कि दिन में भी सफाई कर्मचारी विभिन्न वार्डों में लगातार काम कर रहे हैं।

सीएमओ के मार्गदर्शन और स्वच्छता निरीक्षक के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र के अलावा वार्डस्तर पर भी कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं। स्वयं सीएमओ हेमेश्वरी पटले जहां से भी गंदगी की जानकारी मिलती है, अचानक उस जगह पहुंचकर स्वास्थ्य अमले को बुलाकर सफाई कराती और नागरिकों से सफाई का फीडबैक भी ले रही हैं। आज शनिवार को भी जयस्तंभ के आसपास, मनजीत होटल के सामने से चिकमंगलूर चौराहे होते हुए रेस्ट हाउस के पास तथा होटल श्रीदेवी (के सामने नाली की सफाई कराई गई। रेस्ट हाउस के पास जहां पहले चौपाटी थी, वहां का कचरा उठाया गया। यहां दीपावली के लिए बाजार लगाया जाना है। दो दिन पूर्व ही सूरजगंज में शंकर मंदिर के पास गली में गंदगी की सूचना मिलने पर सीएमओ श्रीमती पटले ने वहां का निरीक्षण कर सफाई के निर्देश दिये थे।

अभी भी है जागरुकता की जरूरत
नगर पालिका स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की दौड़ में टॉप रैंकिंग के लिए नगर पालिका युद्ध स्तर पर शहर को स्वच्छ बनाने प्रयास कर रही है। न सिर्फ दिन में बल्कि रात में भी बाजार क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं लेकिन, अब भी कुछ दुकानदार ऐसे हैं जो स्वयं की आदतों में बदलाव लाना नहीं चाहते। सफाई कर्मी रात में बाजार क्षेत्र की सफाई करते हैं और सुबह सुबह जब दुकानदार दुकानें खोलते हैं तो दुकान की सफाई करके कचरा रोड पर डाल देते हैं।

हर नागरिक का कर्तव्य
हम अपने सीमित संसाधनों से जितना संभव हो सकता है, शहर को साफ-सुथरा करने का प्रयास करते हैं। कभी-कभी कुछ सख्त निर्णय भी लेने पड़ते हैं। लेकिन, जब तक स्वयं नागरिक आगे आकर अपने शहर को साफ रखने में रुचि नहीं लेंगे तो हम स्वच्छता की रैंकिंग में पिछड़ते रहेंगे। शहर को स्वच्छ रखना हर नागरिक का भी कर्तव्य है।
हेमेश्वरी पटले CMO इटारसी

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews