Narmadapuram News: दूषित पानी बना गांव वालों के लिए मुसीबत, बुखार और पेट दर्द की समस्या से घिरे ग्रामीण

स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी घरों में पहुंचकर बीमार लोगों को उपचार दे रही है। हालांकि, कुछ लोग स्थानीय अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं तो कुछ लोग बाहर जाकर अपना ट्रीटमेंट करवा रहे हैं।
Narmadapuram News: दूषित पानी बना गांव वालों के लिए मुसीबत, बुखार और पेट दर्द की समस्या से घिरे ग्रामीण

Narmadapuram News : मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम जिले से गंभीर समस्या सामने आ रही है, जहां दूषित पानी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। दरअसल, जिले के माखननगर तहसील अंतर्गत आने वाले काजलखेड़ी और माना गांव के लोग पेट दर्द, बुखार जैसी समस्याओं से काफी ज्यादा परेशान हैं। आए दिन यहां इन बीमारियों का नया मरीज सामने आ रहा है जोकि स्वास्थ्य विभाग के लिए भी गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी घरों में पहुंचकर बीमार लोगों को उपचार दे रही है। हालांकि, कुछ लोग स्थानीय अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं तो कुछ लोग बाहर जाकर अपना ट्रीटमेंट करवा रहे हैं।

बरती गई लापरवाही

आजकल पेट दर्द और बुखार के मरीजों की संख्या इलाके में अचानक से बढ़ गई है। जिसका कारण यहां का पानी बताया जा रहा है। दरअसल, कुछ दिन ही पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल लैब में भेजा गया था। वहीं, भोपाल पीएचई विभाग लैबोरेट्री की जांच रिपोर्ट में इन गांवों के पानी को पीने लायक नहीं माना गया है। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पंचायत के सरपंच और सचिव को इसकी जानकारी देते हुए उन्हें निर्देशित किया गया था कि जितनी जल्दी हो सके पानी की टंकी साफ कराई जाए लेकिन उनके द्वारा लापरवाही बरती गई।

लोगों में दहशत

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, सरपंच और सचिव ने पंचायत में ना ही कीटनाशक दावों का छिड़काव करवाया और ना टंकी साफ कराई। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है। इस समस्या के कारण लोगों में पेट दर्द, तेज बुखार, जोड़ों में दर्द, घबराहट, सांस लेने में परेशानी जैसी समस्या सामने आ रही है, जिस कारण लोगों में दहशत का माहौल है।

[dgv_vimeo_video id=”952256260″]

[dgv_vimeo_video id=”952257121″]

नर्मदापुरम से राहुल अग्रवाल की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews