कोरोना ब्लास्ट: एक दिन में 43 कोरोना के मरीज आए सामने ,व्यापारियों का प्रतिशत ज्यादा

कृषि मंत्री

होशंगाबाद/इटारसी,राहुल अग्रवाल। कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। तीन दिन में 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिले है, यह आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। चिंता की बात यह है कि जिन व्यपारियों को कोरोना है वह अभी भी दुकाने खोल रहे है, जिससे संक्रमण बढ़ने की संभावना सबसे ज्यादा है। वहीं प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है, जिसका खामियाजा बहुत भयाभय हो सकता है।

वहीं आज जिले कोरोना के निकले मरीजों में 60प्रतिशत व्यापरी हैं। कारण बाजार में लोग लापरवाही कर रहे, किसी तरह की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है,वहीं कोई भी मास्क का उपयोग नहीं कर रहा है। यही लापरवाही कोरोना का ग्राफ बढ़ा रही है।आज शहर में 43 मरीज सामने आए है, जिसमे से 6 को पवारखेड़ा कोविड सेंटर भेजा गया है, वहीं 1 मरीज को इटारसी अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है, शेष लोगों को घरो में आइसोलेट किया गया है।

आज यहां मिले कोरोना के मरीज

नाला मोहल्ला , व्यंकटेश नगर, तीसरी लाइन, पुरानी इटारसी ,सिन्धी कॉलोनी,गरीबी लाइन,खेड़ा क्षेत्र,नेहरू गंज ,सुहाग मैरिज हॉल के पास, मलवीयगंज ,आसफाबाद, 12 बंगला,नौवी लाइन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी , कृष्णा विहार कॉलोनी ,सातवी लाइन,महर्षि नगर, गांधीनगर, सनखेड़ा नाका के मरीज मिले है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews