Coronavirus: अब MP में इस BJP विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव, संपर्क में आए नेताओं में हड़कंप

Coronavirus: अब MP में इस BJP विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव, संपर्क में आए नेताओं में हड़कंप

होशंगाबाद, डेस्क रिपोर्ट

एक तरफ मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) में कोरोना संक्रमितों (Corona) का आंकडा 50 हजार पार हो गया है वही दूसरी तरफ बीजेपी नेताओं (BJP Leader) पर वायरस का कहर तेजी से बरप रहा है। शिवराज सरकार (Shivraj Sarkar) में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी (Health Minister Prabhuram Chaudhary) के बाद अब सोहागपुर से भाजपा विधायक विजयपाल सिंह (BJP MLA Vijaypal Singh) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ है। विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संपर्क में आए नेताओं-कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा विधायक विजयपाल सिंह ईलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती हुए है। विधायक विजयपाल सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है । विधायक ने संपर्क में आए लोगो से अपील कर कहा है कि इस दौरान उनसे मिलने वाले सभी व्यक्ति अपना कोरोना टेस्ट अवश्य कराएंl जो व्यक्ति उनके संपर्क में आया है वह होम क्वॉरेंटाइन हो जाए।

बता दें मुख्यमंत्री शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के अलावा स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, मंत्री गोपाल भार्गव, अरविंद भौरिया, विश्वास सारंग, तुलसी सिलावट, मोहन यादव और रामखेलावन पटेल कोरोना से संक्रमित हो चुके है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews