लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

indore

इटारसी, राहुल अग्रवाल| पथरोटा थाना अंतर्गत ग्राम सांकई के पास आज दोपहर करीब 3 बजे एक युवक का शव (Dead Body) मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस (Police) ने हत्या होने की घटना से इनकार नहीं किया है। ग्राम सोंठिया निवासी जयंत उर्फ यश पिता घनश्याम दुबे 19 वर्ष, कल शनिवार की रात 11 बजे से लापता था।

रविवार को दोपहर उसे परिजन गुमशुदगी (Missing Report) की रिपोर्ट दर्ज कराने पथरोटा थाने पहुंचे थे कि करीब 3 बजे शव मिलने की सूचना आ गयी। पुरानी रंजिश के कारण उसकी हत्या की आशंका जतायी जा रही है। युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है।पथरोटा थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा सोंठिया निवासी जयंत दुबे की हत्या हुई है। अभी आरोपी अज्ञात हैं, पुलिस तफ्तीश में लगी है। मृतक युवक पर भी पथरोटा थाने में 363 के दो मामले दर्ज हैं और उसकी शिकायत अक्सर थाने में आती रहती थी। जयंत अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। वह शराब पीने का आदी था। उसका परिवार मजदूरी करता है। युवक शनिवार की रात 11 बजे से लापता था।

इधर केसला ब्लाक में सांसद प्रतिनिधि शैलेन्द्र दीक्षित सोनू ने इस घटना के बाद चिंता जताते हुए कहा कि पथरोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गांवों में कानून और व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। बाहरी असामाजिक तत्वों और अपराधियों के झुंड आसपास के पूरे क्षेत्र का अवैध कार्यों से वातावरण खराब कर रहे हैं। शीघ्र ही इस विषय से सांसद और विधायक को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पथरोटा थाने में पदस्थ अधिकारियों और स्टाफ को बदलने की आवश्यकता है।

बता दें कि बीते एक माह से भी कम समय में पथरोटा थाना क्षेत्र में हत्या की यह तीसरी घटना है। इससे पहले दो युवक और एक महिला की हत्या हो चुकी है। हालांकि पूर्व में हुई युवक की हत्या का मामला कम समय में हल कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने पर एसपी द्वारा पथरोटा थाने को पुरस्कृत भी किया जा चुका है। पिछली दोनों हत्याओं में आरोपी जेल में हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews