108 एम्बुलेंस में हुई कोरोना पॉजिटिव महिला की डिलीवरी

delivery

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। आपातकालीन 108 एंबुलेंस में कोरोना पॉजिटिव प्रसूति महिला की डिलीवरी हुई। मां और बच्चा दोनों सुरक्षित है। इस सुरक्षित प्रसव को कराने में एंबुलेंस के पूरे स्टाफ ने सहायता की।

होशंगाबाद की एडवांस लाइफ सपोर्ट आपातकालीन एम्बुलेंस में शुक्रवार शाम 6 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हमीदिया हॉस्पिटल भोपाल के एक ही परिवार के तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रेफर किया गया था। इनमें एक गर्भवी महिला भी थी। भोपाल ले जाते समय मंडीदीप के पास अचानक महिला को लेबर पैन हुआ। इसी दौरान ईएमटी सचिन सराठे ने पायलट आमीन खान से एंबुलेंस सुरक्षित स्थान पर लगाने को कहा और इसके बाद ईएमटी सचिन सराठे द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डिलीवरी किट पहनकर महिला के साथ वाले अटेंडरों को गाइड करते हुए सुरक्षित डिलेवरी कराई गई। महिला ने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया है। इसके बाद महिला और नवजात दोनों को सुरक्षित भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews