जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न ,कलेक्टर-हितग्राहियों को समयसीमा में लाभान्वित करें

जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न ,कलेक्टर-हितग्राहियों को समयसीमा में लाभान्वित करें

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। जिला में बुधवार को कलेक्टर धनंजय सिंह की अध्यक्षता में हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की गई। कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम सहित विभिन्न बैंको के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर धनंजय सिंह ने उपस्थित बैंकों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शासन द्वारा संचालित हितग्राही मूलक योजनाओं में तत्परता से कार्य करे, ताकि हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने पीएम स्वनिधि एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के प्रकरणों को शीघ्र स्वीकृत एवं वितरण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्व सहायता समूह के ऋण संबंधी प्रकरणों को शीघ्र स्वीकृत एवं वितरण कराएं।

कलेक्टर धनंजय सिंह ने हितग्राही मूलक योजनाओं में लक्ष्य के विरूद्ध कम प्रगति एवं बैठक में पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव शुक्ला को नोटिस देने के निर्देश जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को दिए। उन्होंने जिले में एसबीआई बैंक की शाखओं में हितग्राही मूलक योजनाओं में लक्ष्य के विरूद्ध कम प्रगति होने पर गंभीर नाराजगी व्यक्त की तथा सभी योजनांतर्गत प्रकरणो के स्वीकृति एवं वितरण में गति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी बैंकर्स को निर्देशित किया सीएम हैल्प लाईन पर लंबित प्रकरणों का संतुष्टि पूर्ण निराकरण किया जाना सुनिश्चित कराए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews