एक महीने से जारी अतिक्रमण मुहिम फिर भी नही सुधर रहे व्यापारी, अब होगी एफआईआर

एक महीने से जारी अतिक्रमण मुहिम फिर भी नही सुधर रहे व्यापारी, अब होगी एफआईआर

इटारसी, राहुल अग्रवाल| बाजार की बदहाल व्यवस्था को पटरी पर लाने एसडीएम के साथ, नगर पालिका और पुलिस के लगातार प्रयासों को दुकानदार पलीता लगाने में पीछे नहीं हैं। कई चेतावनी और समझाईश के बावजूद दुकानदार केवल उतनी देर हद के भीतर रहते हैं, जब तक अमला बाजार में रहता है। इसके बाद व्यवस्था पुनः बेपटरी हो जाती है। प्रशासन ने चेतावनी भी दे दी कि यदि बार-बार समझाईश के बाद भी जो दुकानदार हद से बाहर सामान रखते हुए मिलता है तो उसके लिए मुश्किल हो जाएगी। अब उन पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

आज शुक्रवार को नायब तहसीलदार पूनम साहू के नेतृत्व में नगर पालिका के राजस्व अमला में सहायक राजस्व निरीक्षक विकास वाघमारे की टीम और यातायात पुलिस उपनिरीक्षक नागेश वर्मा की टीम ने फल और सब्जी बाजार सहित अन्य बाजार की व्यवस्था दुरुस्त करने अभियान शुरु किया सब्जी और फल बाजार में निर्धारित स्थल से अलग दुकान लगाने वाले पांच फल विक्रेताओं के सामान की भर्ती बनायी और फिर जुर्माना लेकर ही छोड़ा।

नपा, राजस्व और पुलिस की टीम बाजार की सड़कों पर उतरी और हद से बाहर दुकान लगाकर बैठे व्यापारियों से तथा बिना मास्क बाजार आए लोगों पर कार्रवाई करना शुरु की तो फिर ये लोग छिपते-छिपाते नजर आये। दरअसल, लोग किसी तरह की कार्रवाई के बावजूद अपना मनमाना रवैया छोडने को तैयार नहीं हैं। यदि प्रशासन कड़ी कार्रवाई करने पर उतर आए तो इनको यह प्रिय लगेगा। लोग अब मास्क जेब में लेकर घूमते हैं और जैसे ही अमला दिखता है, मास्क निकालकर लगा लेते हैं।पचास लोगों पर किया जुर्माना बाजार में बिना मास्क लगाये घूम रहे लोगों के अलावा कुछ दुकानदार और समझाईश के बावजूद नियम तोडने वालों पर नगर पालिका के राजस्व अमले ने जुर्माने की कार्रवाई की है। कुछ लोगों के सामान की जब्ती बनायी है तो उसे भी जुर्माना लेकर ही छोड़ा है। जो लोग मास्क लगाए नहीं मिलते उनसे सौ रुपए जुर्माना वसूला जा रहा है। बावजूद इसके लोगों के किसी प्रकार का कोई डर नहीं है। बाजार में दुकानदार भी मास्क नहीं लगा रहे हैं और ना ही अपने कर्मचारियों को मास्क लगाने को कह रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews