रात 11 बजे बिजली स्टेशन का औचक निरीक्षण करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री

रात 11 बजे बिजली स्टेशन का औचक निरीक्षण करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री

इटारसी, राहुल अग्रवाल। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपनी सादगी के कारण अक्सर चर्चाओं में रहते हैं।  उनके इसी व्यवहार का नजारा इटारसी में देखने को मिला जब पहली बार ऊर्जा मंत्री पथरौटा स्थित 220 केवी विद्युत सब स्टेशन का औचक निरीक्षण करने पहुँचे। रात में यहां पहुंचकर उन्होने सबसे पहले कार्यालय में जाकर सभी जानकारियां ली और खुद रजिस्टर देखे। इस दौरान उन्होने सबसे हालचाल पूछे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सब स्टेशन पहुंचे ऊर्जा मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से पूछा कि कोई परेशानी तो नहीं आ रही है। कार्यालय में देर रात तक उन्होने कई प्रकार से जांच पड़ताल की। उन्होंने यहां स्टॉक देखा, स्टॉक रजिस्टर जांचा और पैक्ड केबल के उपयोग नहीं करने की वजह भी पूछी। जांच के लिए केबल का टुकड़ा काटकर अपने साथ ले गए। उनसे मिलने पहुंचे पूर्व पार्षद राकेश जाधव से संबल योजना में आमजन को मिल रहे लाभ के विषय में बात की। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह से फोन पर हालचाल भी पूछा और बोले कि आपके क्षेत्र में आया हूँ, सोचा आपको नमस्ते कर लूँ। उर्जा मंत्री तोमर रात करीब 11 बजे पथरोटा पहुंचे थे जहां पूर्व पार्षद राकेश जाधव ने अपने पार्टी के युवाओं के साथ उनका स्वागत किया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews