विभाग ने एक हफ्ते पहले कर दिया ट्रांसफर, अफसर नही कर रहे रिलीव

विभाग ने एक हफ्ते पहले कर दिया ट्रांसफर, अफसर नही कर रहे रिलीव

होशंगाबाद।

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की महिला कर्मचारियों ने आला अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला कर्मचारियों का कहना है कि विभाग द्वारा उनका एक हफ्ते पहले तबादला कर दिया गया है, लेकिन अबतक अफसरों ने उन्हें रिलीव नही किया है।जबकी सभी को तत्काल रिलीव करने के आदेश दिए गए थे, बावजूद इसके उन्हें अबतक रिलीव नहीं किया जा रहा है।

दरअसल, विभाग मुख्यालय की ओर से 25 अक्टूबर  मीनाक्षी सोमकुंवर ब्लॉक समन्वयक का तबलादला पिपरिया से छिंदवाड़ा सौंसर, प्रिया कोरी का तबादला सिवनीमालवा से कटनी, प्रिंयका चौहान के मिस्ट का तबादला पिपरिया से बुदनी, सीमा कु शवाहा रसायनज्ञ का तबादला पिपरिया से देवास किया गया था, लेकिन इस बात को एक हफ्ते से ज्यादा बीत जाने के बावजूद अभी तक उन्हें रिलीव नही किया गया है।

महिला कर्मचारियों का आरोप है कि उनका तबादला होशंगाबाद से अलग-अलग जगह हो गया है, लेकि न होशंगाबाद पीएचई के आला अधिकारी रिलीव नहीं कर रहे हैं। उन्हें रिलीव करने के लिए शनिवार को बुलाया गया था, लेकिन ईई अपने ऑफिस में बैठे ही नहीं। देर शाम तक इंतजार करत रहे। फोन पर बात की तो अधिकारी ने सोमवार को रिलीव करने की बात कही। वहीं मामले को लेकर ईई संजीव गुप्ता का कहना है कि शनिवार को ऑफिस सभी को बुलाया था, लेकिन वरिष्ठ अधिकारी  दौरे पर थे व्यस्तता के कारण वे ऑफिस में बैठ नहीं पा रहे हैं। सोमवार को सबसे पहले रिलीव किया जाएगा सोमवार को सभी को रिलीव कर दिया जाएगा। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews