त्योहारों को देखते हुए आबकारी विभाग की कार्यवाही, ढाई लाख की अवैध शराब जप्त

त्योहारों को देखते हुए आबकारी विभाग की कार्यवाही, ढाई लाख की अवैध शराब जप्त

 होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल| आगामी त्योहारों को देखते हुए आबकारी अमला लगातार विभिन्न क्षेत्रों में कार्यवाही कर रहा है जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत विशेष दल बनाकर अवैध मदिरा के विक्रय धारण परिवहन एवं चौर्यनयं  के विरुद्ध आज जिले के संयुक्त आबकारी बल द्वारा सिवनी मालवा स्थित संदेहास्पद स्थलों को चिन्हित कर कुचबंधिया मोहल्ला एवं दो पीपल बाबा क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्यवाही की गई|

आज की कार्यवाही में 3200 KG महुआ लहान एवं 150 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34.1 का के तहत पांच प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गए इसके अलावा भारी मात्रा में अवैध शराब निर्माण हेतु संग्रहित सामग्री ड्रम बर्तन एवं अन्य उपकरणों को कब्जे आबकारी लिया गया आज की कार्यवाही में जप्त महुआ लाहान एवं कुल बाजार मूल्य लगभग ₹251000 अनुमानित है जब शराब के सैंपल लेकर जांच हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजने हेतु कार्यवाही की जा रही है आबकारी उप निरीक्षक सुयश फौजदार ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रखेगा विशेष अभियान चलाकर एवं संयुक्त दल बनाकर इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews