होटलों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, खानपान सामग्री के लिए सैम्पल, घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

होटलों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई,  खानपान सामग्री के लिए सैम्पल, घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

इटारसी, राहुल अग्रवाल| मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत प्रदेश भर में मिलावट करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। होशंगाबाद जिले में भी खाद्य विभाग का अमला सक्रिय हो गया है। इसी के साथ जिले भर में मिलावटी सामग्री के सेम्पल लेकर उन्हें नष्ट करने की कार्यवाही जारी है आज इटारसी में राजस्व और खाद्य विभाग की टीम ने शहर में होटल और रेस्टॉरेंट में जांच करके चार घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किये हैं।

टीम में तहसीलदार तृप्टि पटेरिया नायब तहसीलदार ऋतु भार्गव , पूनम साहू , खाद्य निरीक्षक पुष्पराज पाटिल सहित राजस्व एवं खाद्य विभाग का अमला शामिल था। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पाटिल ने बताया कि टीम में खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम को भी शामिल होना था। लेकिन, अचानक उनको सिवनी मालवा जाना पड़ा जिससे सिर्फ दो विभागों की टीम ने आज कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान शादीलाल चाइनीज, नगर पालिका कार्यालय के पास सिंधी कालोनी से दो घरेलू गैस सिलेंडर, राजकुमारभोजनालय पूड़ी लाइन और जिलानी मदनी होटल श्रीराम लॉज के पास से एक-एक घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किये हैं । उन्होंने बताया कि इनके प्रकरण तैयार करके कलेक्टर न्यायालय में पेश किये जाएंगे।

रात की 8 बजे जिला खाद्य विभाग की टीम पुनः पहुँची ओर मिष्ठान दुकानों पर जांच करके मिठाइयो के सेम्पल लिए गए एक दिन में 2 बार हुई कार्यवाही से बाजार में हड़कंप मच गया कई दुकानदार दुकाने बंद करके चले गए जिससे केवल 2 ही दुकानों पर जांच की कार्यवाही की जा सकी कल भी जारी रहेगी कार्यवाही

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews