गंदगी में बन रहा था ट्रेनों में सप्लाई होने वाला खाना, प्रशासन ने मारा छापा

गंदगी में बन रहा था ट्रेनों में सप्लाई होने वाला खाना, प्रशासन ने मारा छापा

इटारसी, राहुल अग्रवाल। खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा एक घर पर छापा मारा गया। सोमवार दोपहर मालवीयगंज में रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में खाना सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति के घर पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान वहां बड़ी मात्रा में गंदगी मिली और संदिग्ध खाद्य वस्तु भी मिली है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बंसल ने स्थानीय राजस्व विभाग की टीम के साथ ये कार्रवाई की, बाद में मौके पर एसडीएम एमएस रघुवंशी भी पहुंचे।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बंसल के साथ नायब तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर ने ट्रेनों में खाना सप्लाई करने वाले रोहित यादव के यहां छापामार कार्रवाई की। टीम को मौके से कुछ संदिग्ध खाद्य पदार्थ के साथ ही गंदगी मिली। खाद्य अधिकारी ज्योति बंसल ने खाद्य पदार्थों का सेंपल लिया है। टीम को यहां घरेलू गैस सिलेंडर प्रयोग करते मिले हैं, जिनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। इनमें दो एचपी की टंकी और एक भारत गैस की टंकी है। अधिकारियों ने मौके पर गंदगी और ये सामग्री मिलने पर संबंधित व्यक्ति को फटकार भी लगायी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews