विधायकों के पत्रों को रद्दी समझते हैं अफसर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने की धरने की घोषणा

विधायकों के पत्रों को रद्दी समझते हैं अफसर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने की धरने की घोषणा

नर्मदापुरम (होशंगाबाद), डेस्क रिपोर्ट। सरकार के सख्त निर्देशों के बावजूद कुछ जिलों के अफसर (Officer) इतने लापरवाह हैं कि वो जन प्रतिनिधियों तक को तबज्जो नहीं देते। इसका प्रमाण वो पत्र है जो भाजपा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा ने बिजली कंपनी के महाप्रबंधक को लिखा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं इटारसी से विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने बिजली कंपनी में हावी अफसरशाही की पोल खोली है। उन्होंने मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी लिमिटेड नर्मदापुरम के महाप्रबंधक को एक शिकायती पत्र लिखा है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा  (Dr Sitasaran Sharma former Speaker of MP Vidhan Sabha) ने पत्र में लिखा है कि दो उप महाप्रबंधकों द्वार नियम विरुद्ध मनमाने तरीके से किये जा रहे कार्य को लेकर कई बार आपसे बात की लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। उन्होंने लिखा कि दूँ उप महाप्रबंधक लोगों के घरों में अनाधिकृत प्रवेश करते हैं, अभद्र व्यवहार करते हैं और जबरन मीटर निकालकर ले जाते हैं।

भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि आपके कर्मचारियों द्वारा मीटर की टेम्परिंग की जा रही है और आरोप जनता पर लगाए जा रहे हैं , दो दो लाख रुपये के बिल थमाए जा रहे हैं, यदि इस अनैतिक कार्य कारण क्षेत्र की जनता में असंतोष फ़ैल रहा है।  इसलिए 02 सितम्बर 2022 को आपके कार्यालय के बाहर धरना दिया जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews