होशंगाबाद: कांग्रेस का बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर विरोध जारी

MP News

होशंगाबाद।
प्रदेशभर (madhypradesh) में लॉक डाउन  (lock down) में बढे बिजली बिलों के दामों को लेकर कांग्रेस (congress) का विरोध प्रदर्शन जारी है।होशंगाबाद(hoshangabad) में एक बार फिर आज शनिवार शाम 5 बजे कांग्रेसियों ने जिले भर में अपने-अपने घरों में रहकर बिजली बिल की प्रति जलाने का आह्वान किया है।इससे पहले विरोध में घरों मे सीएम के पुतले जलाए गए थे, जिसके बाद कई कांग्रेसियों पर एफआईआर(FIR) दर्ज भी की गई थी, जिसका राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने विरोध भी किया था और डीजीपी से जांच की मांग की थी, ऐसे में आज भी धारा 188 के तहत कार्रवाई होने की उम्मीद है।

दरअसल, होशंगाबाद में कांग्रेस ने नागरिकों के बिजली बिल बढकर आने पर कांग्रेस ने विरोध जताया। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार ने बिजली पर दी जाने वाली कमलनाथ सरकार की छूट खत्म कर दी है, जिसके चलते लोगों के बिल बढे हुए आ रहे है। इसके पहले कांग्रेसियों ने पिछले दिनों इसी तरह अपने-अपने घरों में रहकर सीएम का पुतला जलाने का आह्नान किया था। इस मामले में 3 कांग्रेस नेताओं सहित जिले भर में मामले दर्ज हुए थे। इस पर कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने ट्वीट कर डीजीपी से जांच की भी मांग की थी,माना जा रहा है आज बिजली बिल जलाने के बाद फिर कांग्रेसियों पर 188 के तहत कार्रवाई हो सकती है।

बता दे कि शुक्रवार को ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) ने ट्वीट कर गरीबों का 6 माह तक का बिजली बिल माफ़ करने की मांग की थी।कमलनाथ ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और उद्योगों से ‘जितनी बिजली उतना दाम’ के सिद्धांत पर बिल वसूली की जाए. और गरीब हितग्राहियों का छह माह का बिजली बिल माफ हो।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews