Hoshangabad- कलेक्टर ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, सभी से की टीका लगवाने की अपील

Hoshangabad- कलेक्टर ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, सभी से की टीका लगवाने की अपील

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। जिले में कोविड वैक्सिनेशन (Covid vaccination) अभियान सुचारू रूप से जारी है। गुरुवार को कलेक्टर धनंजय सिंह (Collector Dhananjay Singh) ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर कोरोना की वैक्सीन लगवाई। उन्हें एएनएम नेहा जाटव द्वारा वैक्सीन लगाई गई। साथ ही कोविड 19 टीकाकरण के चार महत्वपूर्ण संदेश भी कलेक्टर को दिए। वैक्सीन लगवाने के बाद कलेक्टर ने आधे घंटे वेटिंग रूम में बिताया।

टीका लगवाने के बाद कलेक्टर धनंजय सिंह ने कहा कि टीका लगाते समय और इसके बाद भी उन्हें किसी भी तरह की कोई तकलीफ नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरिक्षत है एवं कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा कवच है। कलेक्टर ने आमजन से आग्रह किया कि वे भी अपनी बारी आने पर कोविड वैक्सीन अवश्य लगाएं तथा स्वयं व अपने परिवार को कोरोना वायरस से सुरिक्षत करें। इस दौरान चिकित्सालय में सिविल सर्जन डॉ दिनेश डेहरवार, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ नलिनी गौड़ व तहसीलदार शैलेन्द्र बड़ोनिया उपस्थित रहे।

कोविड वैक्सिनेशन के द्वितीय चरण में जिले में फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड़ वैक्सीन लगाई जा रही है, जिसमें राजस्व, गृह विभाग एवं नगरीय प्रशासन का अमला शामिल है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ नलिनी गौड़ ने बताया कि पहले चरण में 5916 हैल्थ केयर वर्कर तथा द्वितीय चरण में 10 फरवरी तक 1757 फ्रंट लाइन वर्करों इस तरह कुल 7673 लाभार्थियों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews