खुलेआम हो रहा रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन, कार्रवाई नहीं कर रहे अधिकारी

खुलेआम हो रहा रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन, कार्रवाई नहीं कर रहे अधिकारी

इटारसी/होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल| जिले में रेत उत्खनन, भण्डारण व परिवहन पर शासन द्वारा रोक लगा रखी है। इसके बावजूद क्षेत्र की तवा की गूजरवाड़ा खदान से अवैध उत्खनन व परिवहन (Illegal Sand mining and transportation) खुले आम जारी है। सैकडों की तादाद में रात से लेकर सुबह 9 बजे तक अवैध व ओवरलोड डंपरों की कतार लगी रहती है।

ये डंपर नगर के मुख्य मार्ग से सरेआम गुजरते हैं। मगर कोई इनकी जांच करते वाला नहीं है। जिला प्रशासन ने इनकी जांच के लिए तीन चाैकी भी बना रखी है। पर वहां भी इनकी जांच नहीं हाे पा रही है। देखा गया कि परिवहन करने वाले अनेकों डंफर के नम्बर मिटे हुए मिले। तवा नदी के किनारे देखा गया की ग्रामीणों द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा तवा किनारे छोटे छोटे स्टॉक बना रखे हैं। इन्हीं स्टॉक से लोडर द्वारा डंफर भरे जाते हैं, रेत माफियाओं में प्रशासन का जरा भी भय नजर नहीं आता। कीरपुरा मार्ग पर गुरुवार काे बिगड़ा डंफर दिन भर सुधारते रहे वहीं हाइवे से भी वाहन बेरोकटोक गुजरे। बाबई के इंदौरी चौक पर हमेशा पुलिस की ड्यूटी रहती है। यहीं से ये डंपर नसीराबाद की ओर जाते हैं।

निगरानी करते हैं रेत चाेर
जगह जगह रेत चाेर ग्रुप बनाकर निगरानी करते रहते हैं, इंदौरी चौक, माखनलाल प्रतिमा स्थल तिराहा स्थित पेट्रोल पंप पर दर्जनों युवा निगरानी कर सूचना देते रहते हैं। जिससे की पुलिस और प्रशासन की टीम निकलने से पहले ही रेत चाेराे काे इसकी जानकारी लग जाती है।

सभी खदान और स्टाॅक बंद हैं। अभी सारी खदानें बंद हैं, पुलिस के साथ सामंजस्य बनाकर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
अर्चना ताम्रकार खनिज निरीक्षक

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews