जिले में झमाझम बारिश का दौर जारी, भू-जल स्तर बढ़कर 30 फीट पर पहुंचा

Monsoon-reach-Bhopal-after-two-day-heavy-rain-in-madhya-pradesh

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। जिले में मंगलवार तड़के से शुरू हुई बारिश अभी भी जारी जिसके बाद भू जलस्तर 30 फीट पर आ गया है। जिले के बांध व नदिया लबालब हैं।  इटारसी में भी लगातार बारिश जारी है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से छोटे नदी नाले उफान पर हैं। जिले की बारिश का कोटा (52 इंच) पूरा हो गया।

पूरा सावन सूखा जाने के बाद अगस्त के आखिर में मानसून ने जिस तरह 20-20 बरसते हुए सीजन की 50% बारिश कर दी, उससे सभी बांध-तालाब भर गए हैं। देखा जाए ताे पिछले 10 साल में दूसरी बार बारिश का काेटा पूरा हुआ है। इससे पहले साल 2009 में 74 इंच बारिश हुई थी। इधर, अगले एक-दाे दिन हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है।अगस्त के 10 दिन में ही करीब 25 इंच बारिश हुई यानी बारिश का 50% कोटा अगस्त में ही पूरा हो गया। जुलाई में 8 दिन बारिश ही नहीं हुई थी। जून से सितंबर तक करीब 15 दिन में 38 इंच बारिश हुई, बाकी दिन हल्का पानी गिरा।

इस साल हुई बारिश से भूजल स्तर अच्छा है। पीएचई के कार्यपालन अधिकारी एसके गुप्ता ने बताया कि इस साल 30 फीट के पहले ही पानी मिल रहा है। जिले में अभी तक 1331.5 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। पिछले साल इसी अवधि में 1708.6 मि.मी.वर्षा हुई थी। जिले में अभी तक अर्थात 1 जून से 23 सितम्बर को प्रात: 8 बजे तक 1331.5 मि.मी. औसत वर्षा हुई है, जबकि इसी अवधि में गत वर्ष 1708.6 मि.मी. वर्षा हुई थी। जिले में पिछले 24 घंटे में 28.0 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है।

अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 23 सितम्बर 2020 तक तहसील होशंगाबाद में 1707.4 मि.मी., सिवनीमालवा में 1185.6, इटारसी में 1469.0, बाबई में 1182.0, सोहागपुर में 1386.8, पिपरिया में 1312.2, बनखेड़ी में 1302.0, डोलरिया में 869.2 एवं पचमढ़ी में 1569.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है।

जिले की सामान्य औसत वर्षा 1311.7 मि.मी. है। नर्मदा नदी के सेठानी घाट का अलार्म स्तर 964 फीट है और खतरे का जल स्तर 967 फीट है। बुधवार सुबह 8 बजे की स्थिति में सेठानी घाट का जल स्तर 939.70 फीट, तवा जलाशय का जल स्तर 1166.30 फीट, बरगी जलाशय का जल स्तर 422.80 मीटर है तथा बारना जलाशय का जल स्तर 348.54 मीटर है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews