सैलानियों के स्वागत को तैयार मढ़ई, 1 अक्टूबर से शुरू होगी जंगल सफारी

सैलानियों के स्वागत को तैयार मढ़ई, 1 अक्टूबर से शुरू होगी जंगल सफारी

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) मढ़ई चूरना के कोर जोन में 1 अक्टूबर से सैलानी घूम सकेंगे। बारिश के बाद खराब हुई कच्ची सड़कों की मिट्टी पत्थर आदि डालकर रिपेयरिंग की जा रही है। एसटीआर एसडीओ संदेश महेश्वरी ने बताया मढ़ई के कोर जोन में 1 अक्टूबर से पर्यटन शुरू हो जाएगा। यहां पर्यटकों के स्वागत के लिए 20 जिप्सी एवं 52 प्रशिक्षित गाइड मौजूद हैं जो सैलानियों को जंगल सफारी कराएंगे। क्षतिग्रस्त सड़काें की मरम्मत का काम चल रहा है जिसे सितंबर अंत तक पूरा करा लिया जाएगा।

आधा सितंबर बीता नहीं कराई विदेशी पर्यटकों ने बुकिंग
एसडीओ संदेश माहेश्वरी ने बताया कि मढ़ई की कुल आय का 20 प्रतिशत हिस्सा विदेशी पर्यटकों का होता है। हर साल बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी मढ़ई की सैर पर आते हैं। लेकिन इस बार सितंबर का महीना आधा बीत गया है और अब तक हाेटलाें में विदेशी सैलानियाें ने बुकिंग नहीं कराई है।

अन्य प्रदेशों से आते हैं टूरिस्ट, सारी ट्रेनों का नहीं चलना भी है बाधा
काेराेना के कारण रद्‌द ट्रेनाें का असर भी बुकिंग पर पड़ रहा है। काेराेना के कारण भी मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, नागपुर, गोवा, केरल, कर्नाटक बेंगलुरु, हैदराबाद आदि जगहाें से आने वाले सैलानियाें की रुचि कम है। होटल मालिकों में भी चिंता है कि इस बार अक्टूबर में सैलानी नहीं आए तो रोजगार पर असर पड़ेगा। होटल मालिक और एसटीआर प्रबंधन सैलानियों के लिए पूरी तैयारी कर रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews