मजदूर नेता हरिवल्लभ सोनी का निधन, आपातकाल के समय रहे थे जेल में

मजदूर नेता हरिवल्लभ सोनी का निधन, आपातकाल के समय रहे थे जेल में

इटारसी, राहुल अग्रवाल। मजदूरों की आवाज कहे जाने बाले मजदूर नेता हरि वल्लभ सोनी का निधन हो गया है। उन्होंने स्थानीय निजी चिकित्सालय में अंतिम सांस ली। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

आपातकाल के दौरान पूरे देश के एक ही परिवार में तीन भाई थे जो जेल में निरूद्ध किए गए थे जिनमें से एक वे भी थे। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी के रूप में हरि बल्लभ सोनी ने मजदूरों के हित में निरंतर कार्य किया। रेल डाक सेवा एवं ऑडनेंस फैक्ट्री इटारसी में उन्होंने मजदूर संघ खड़े करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। स्वर्गीय हरि वल्लभ सोनी इटारसी के पूर्व विधायक नर्मदा प्रसाद सोनी सुक्कू भैया के पुत्र तथा स्वर्गीय बृजमोहन सोनी शिक्षक, गोपाल सोनी कलाकार एवं प्रकाश बल्लभ सोनी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष के सगे भाई थे। वे श्री द्वारकाधीश राम जानकी मंदिर समिति के उपाध्यक्ष रहे एवं संस्कृत महाविद्यालय बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य भी रहे। स्वर्गीय हरि वल्लभ सोनी ने मजदूरों के हित में जो कार्य किए वह तो याद किए ही जाएंगे लेकिन वैष्णव पुष्टि मार्गीय हरि बल्लभ सोनी ने श्री द्वारकाधीश मंदिर के छप्पन भोग में गिरिराज पूजन में जो भजनों की प्रस्तुति करते थे वह भी सदैव याद रखी जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews