लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, किसान से 10 हजार रिश्वत लेते अफसर धराया

lokayukt-action-against-officers

होशंगाबाद। मध्य प्रदेश के होशंगाबाज जिले में बुधवार को लोकायुक्त ने छापामार कार्रवाई कर कृषि विभाग के बीज प्रमाणीकरण अधिकारी को दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा। बीज प्रमाणीकरण अधिकारी संजय कुम्हारे को किसान गंभीर चौहान द्वारा 10000 रुपये रिश्वत के मामले में पकड़ा गया है। 

जानकारी के अनुसार लंबे समय से किसान अपनी समिति के रजिस्ट्रेशन के लिए चक्कर लगा रहा था। लेकिन अफसर उसकी समस्या दूर करने में कोई मदद नहीं कर रहे थे। फिर बीज प्रमाणीकरण अधिकारी संजय कुम्हारे ने किसान से रजिस्ट्रेशन के एवज में दस हजार की रिश्वत की मांग की। किसान और अफसर में सौदा तय हो गया। बाद में किसान ने इस पूरे मामले की जानकारी लोकायुक्त पुलिस को दी। 

लोकायुक्त ने योजना तैयार कर किसान गंभीर चौहान को अफसर के पास दस हाजर रुपए के साथ भेजा। जब किसान ने रजिस्ट्रेशन के बदले रकम घूसखोर अधिकारी संजय को दी तभी लोकायुक्त ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। किसान ने बताया कि संजय बिना किसी रिश्वत के काम नहीं करता। वह उसे भी लंबे समय से टरका रहा था। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews