Narmadapuram में भारी बारिश से कई मकानों को पहुंची हानि, प्रशासन ने उठाया ये कदम

इसके साथ ही, शहर में बाकी सभी क्षतिग्रस्त मकानों की पहचान की जाएगी और उन्हें भी जल्द ही तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि संभावित हादसों से पहले ही निपटा जा सके।
Narmadapuram में भारी बारिश से कई मकानों को पहुंची हानि, प्रशासन ने उठाया ये कदम

Narmadapuram News : मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में पिछले दो सप्ताह से लगातार तेज बारिश हो रही है, जिससे कई इलाके प्रभावित हुए हैं। लगातार बारिश के कारण मकानों को नुकसान पहुंचा है। जिसे देखते हुए इटारसी एसडीएम टी प्रतीक राव ने क्षतिग्रस्त मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को एसडीएम और नगरपालिका के अमले ने मिलकर शहर में चिन्हित क्षतिग्रस्त मकानों को बुलडोजर से तोड़ने की कार्रवाई की।

बाजार क्षेत्र का किया दौरा

दरअसल, आज सुबह 11 बजे इटारसी के एसडीएम टी प्रतीक राव और तहसीलदार सुनीता साहनी ने बाजार क्षेत्र का दौरा किया। यहां नगरपालिका अमले के सहयोग से क्षतिग्रस्त मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। नगरपालिका का बुलडोजर इन मकानों को गिरा रहा है। आज प्रशासन की टीम ने शहर के चिन्हित 14 क्षतिग्रस्त मकानों को तोड़ने की योजना बनाई है।

इसके साथ ही, शहर में बाकी सभी क्षतिग्रस्त मकानों की पहचान की जाएगी और उन्हें भी जल्द ही तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि संभावित हादसों से पहले ही निपटा जा सके।

[dgv_vimeo_video id=”995306404″]

राहुल अग्रवाल, नर्मदापुरम

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews