इटारसी- व्यापारियों ने वापिस लिया अपना फैसला, अब सिर्फ रविवार को होगा बाजार बंद

इटारसी- व्यापारियों ने वापिस लिया अपना फैसला, अब सिर्फ रविवार को होगा बाजार बंद

इटारसी, राहुल अग्रवाल। कोरोना संक्रमण को देखते हुए से व्यपारियों ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आम सहमति से शनिवार और रविवार को बाजार बंद करने का निर्णय लिया था। लेकिन आने वाले त्योहारों को देखते हुए व्यापारियों ने यह निर्णय वापिस ले लिया है। इसके बाद अबसे केवल रविवार को बाजार पूर्ण बन्द रहेगा। माना जा रहा है कि किराना व्यापारियों को हो रही परेशानी के चलते यह फैसला लिया गया है।

संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष दीपक हरिनारायण अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा, एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी के साथ ऑडिटोरियम में हुई बैठक में चार सप्ताह तक शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन का निर्णय लिया गया था। लेकिन, जिले में किसी शहर में ऐसा नहीं हो रहा है। होशंगाबाद, पिपरिया, सिवनी मालवा, सोहागपुर सहित संपूर्ण जिले में केवल एक दिन ही बाजार बंद रहता है। अत: व्यापारियों ने एकमत होकर निर्णय लिया है कि इटारसी में भी केवल एक दिन रविवार को ही बाजार बंद रखा जाए। इस निर्णय से हमने एसडीएम को भी अवगत करा दिया है।

व्यापारियों ने ही लिया था निर्णय
दरअसल, सरकार ने लॉकडाउन नहीं करने का निर्णय लिया है। ऐसे में न तो राज्य सरकार और न ही जिला या नगर प्रशासन ऐसा कोई निर्णय कर सकता है। अलबत्ता बैठक में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए व्यापारियों ने ही दो दिन से स्वेच्छा बाजार बंद रखने की सहमति दी थी। प्रशासन तो केवल नियम पालन के लिए सहमत हुआ था। अब स्वयं व्यापारियों ने अपने उस निर्णय को वापस ले लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews