विधायक ने किया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण,नुकसान का कराया सर्वे

विधायक ने किया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण,नुकसान का कराया सर्वे

होशंगाबाद/इटारसी, राहुल अग्रवाल। सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने आज बाबई विकाशखण्ड के ग्राम बिकोरी,पनवासा,भटवाड़ा, खेड़ापथरई,बनखेड़ी, बुधनी, विकोर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। साथ ही किसानों की नष्ट हुई फसल, मकान एवं मवेशी का जो नुकसान हुआ है उसका सर्वे कराकर मुआवजा राशि वितरण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया ।

दरअसल, 30 अगस्त को आई बाढ़ से इन क्षेत्रों में जलभराव हो जाने से किसानों की खडी फसलो को नष्ट कर दिया था। कई गांव पूरी तरह से नर्मदा और तवा की डूब में थे, बाढ़ के दौरान मुख्यमंत्री ने नाव से उक्त ग्रामों का भ्रमण भी किया था।

आज इन ग्रामों के हितग्राहियों को 50 किलो गेहूं का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर राजस्व विभाग, कृषि विभाग, पीएचई विभाग, एमपीईवी स्वास्थ्य विभाग, पंचयात विभाग के साथ पार्टी के पदाधिकारियों मंडल अध्यक्ष फूलचंद यादव, निकलेश चतुर्वेदी, बबली परासर,,मुकेश तिवारी,दीपक शर्मा, राहुल ठाकुर आदि लोग उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews