MP: VHP नेता रवि विश्वकर्मा की गोली मारकर हत्या, राॅड-लाठियाें के साथ किए कई फायर

MP: VHP नेता रवि विश्वकर्मा की गोली मारकर हत्या, राॅड-लाठियाें के साथ किए कई फायर

होशंगाबाद/पिपरिया।
मध्यप्रदेश (MadhyPradesh) के होशंगबाद जिले (hoshangabad district) के पिपरिया से बड़ी खबर मिल रही है।यहां विहिप के गोरक्षा जिला प्रमुख रवि विश्वकर्मा (VHP’s Goraksha district chief Ravi Vishwakarma) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था। बदमाशों ने रवि की गाड़ी रोककर तोबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद समर्थकों में भारी आक्रोश है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

घटना शुक्रवार देर शाम स्टेशन रोड थाना के अंडर ब्रिज के पास की है, जब देर शाम  तीन साथियाें के साथ होशंगाबाद की बैठक से विश्वकर्मा अपनी कार से रेलवे अंडरब्रिज से निकल रहे थे, तभी अचानक सामने आए 7-8 बदमाशों ने पहले तो उन पर लाठी, राड से हमला कर किया और फिर विश्वकर्मा को कार से उतारा और कट्टे से दो गोली उनके सिर में मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। विश्वकर्मा के साथ कार में उनके साथी बजरंग दल के प्रांत सह संगठन मंत्री राजकुमार सिंह और सुरेश पटेल भी बैठे थे। हमलावरों ने लाठी मारकर दोनों लोगों को भी बुरी तरह घायल कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है, इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है, ताकी आरोपियों की पहचान की जा सके ।

एसडीओपी शिवेंदु जोशी ने बताया एक बिना चला कारतूस और कारतूस के दाे खाली खाेके मिले हैं। इधर, पिता विष्णु प्रसाद ने बताया इसी वर्ष रवि की शादी करने की तैयारी थी।छोटे भाई अमित की शिकायत पर नीतू वंशकार, मुन्ना पटेल, संजू पटेल, अभी तिवारी, अभिषेक चौरसिया, कल्लू मेहरा, नितिन सिलावट, रज्जू पुरबिया, अजीत पटेल और अन्य के खिलाफ हत्या और बलवे का केस दर्ज किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews