Narmadapuram प्रशासन की बड़ी लापरवाही, बारिश होने से खुले में रखा 79 हजार क्विंटल गेहूं भीगा

Narmadapuram

Narmadapuram News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में प्रशासन की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है, जिसके चलते समर्थन मूल्य पर खरीदा गेहूं सड़ रहा है। दरअसल, वेयरहाउस खाली होने के बावजूद वेयरहाउस का किराया और परिवहन का भाड़ा बचाने के लालच में सरकार खुले में गेहूं खरीदी का काम कर रही है, जिसके कारण बेमौसम बारिश होने की वजह से बुधवार को करीब 79 हजार क्विंटल गेहूं भीग गया। अगर प्रशासन की तरफ से समय रहते कोई उचित प्रबंध किया जाता तो भीगने से बचाया जा सकता था।

Narmadapuram

सोसायटी अधिकारी दिखा रहे लापरवाही

दरअसल, बीती रात नर्मदापुरम में तेज हवा के साथ बारिश के कारण जिले के शासकीय सोसायटी में खुले आसमान के नीचे रखी गेहूं की सैकड़ों बोरियां भीग गई, जिसके चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ गया। वहीं इतना होने के बावजूद भी सोसायटी के अधिकारी लापरवाही दिखा रहे हैं। अधिकारियों के द्वारा अभी खुले में रखे गेहूं को पानी से बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर नहीं भेज रहे हैं। किसान अपने हिसाब से व्यवस्था करते हुए गेहूं से बचाने का प्रयास कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”933250993″]

[dgv_vimeo_video id=”933251148″]

नर्मदापुरम से राहुल अग्रवाल की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews