Narmadapuram News : ट्रेन में किन्नर यात्रियों से कर रहे अवैध वसूली, आरपीएफ नहीं कर रही कार्रवाई

पैसे न देने पर यात्रियों के साथ बदतमीजी व गाली गलौज भी कि जाती है। कई बार हाथापाई की भी नौबत आ चुकी हैं। आरपीएफ व जीआरपी का लगाम नहीं कसने के कारण इनका जबरन वसूली का आतंक बढ़ रहा है।
transgender

Narmadapuram News :  शादी हो या संतान पैदा होने की खुशी, इन अवसरों पर अक्सर किन्नर बधाइयां लेने पहुंच जाते हैं और लोग उन्हें उपहार के रूप में पैसे और ज्वेलरी देते हैं। लेकिन नकली किन्नरों का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। लोग पहचान नहीं कर पाते की नकली कौन और असली कौन है। ऐसा ही मामला भारत के 8वें सबसे व्यस्त रेलवे जंक्शन इटारसी का है। जहाँ इटारसी से भोपाल जाने वाली ट्रेनों में चढ़कर नकली किन्नरों का गिरोह यात्रियों से अवैध वसूली कर रहा है। ये प्रतिदिन यात्रियों से जबरन रुपयों की उगाही कर रहे है। जिससे यात्री परेशान है। रुपए वसूलने के कुछ वीडियो व तस्वीरें सोशल जमकर वायरल हो रही है।

आरपीएफ नहीं कर रही कार्रवाई

अवैध वसूली करना इन किन्नरों की दैनिक दिनचर्या बन चुकी हैं। भोपाल-इटारसी व भोपाल मक्सी के बीच में चलने वाली ट्रेनों में ये किन्नर चढ़ते है। जबरन रुपयों कि उगाही से यात्री बेहद परेशान हैं। पैसे न देने पर यात्रियों के साथ बदतमीजी व गाली गलौज भी कि जाती है। कई बार हाथापाई की भी नौबत आ चुकी हैं। आरपीएफ व जीआरपी का लगाम नहीं कसने के कारण इनका जबरन वसूली का आतंक बढ़ रहा है।

बिना किसी रेल टिकट के अवैध रूप से ट्रेन में जीविकोपार्जन के नाम पर इस तरह कि लूट-खसोट ये किन्नर कर रहे है। गुरुवार को भी 22130 तुलसी एक्सप्रेस व 12719 जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस के स्लीपर-एसी कोच में असली-नकली किन्नरों ने यात्रियों से रुपए की वसूली की। यात्रियों ने बताया कि किन्नरों द्वारा पैसे मांगे जाते। नहीं देने पर उनके साथ अश्लील हरकत व बतदमीजी तक करते है।

नर्मदापुरम से राहुल अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”976509798″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews