अब हाईवे को भी नही छोड़ रहे चोर, तीन ट्रकों से 600 लीटर डीजल चोरी

अब हाईवे को भी नही छोड़ रहे चोर, तीन ट्रकों से 600 लीटर डीजल चोरी

इटारसी, राहुल अग्रवाल। नेशनल हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर ट्रक खड़े करके सोये ट्रक चालकों ने सुबह जब डीजल टैंक चेक किया तो उनके ट्रकों का पूरा डीजल चोरी हो चुका था। उन्होंने बताया कि जब वे सोये थे तो ढाबा संचालक ने चौकीदार होने और निश्चित सोने का कहकर आश्वस्त किया था। ढाबे के सामने खड़े तीन ट्रकों से करीब 700 लीटर डीजल चोरी हुआ है और इसकी शिकायत करने ट्रक चालक इटारसी थाने पहुंचे थे।

भोपाल निवासी ट्रक चालक रहीश खान ने बताया कि वह चेन्नई से दवा लेकर आए और होशंगाबाद में माल उतारना था। नींद आने पर होशंगाबाद से पहले राजश्री ढाबा पर खाना खाने के बाद सो गए। सुबह माल उतारना था लेकिन जब सुबह उठकर देखा तो उसके ट्रक क्रमांक एमपी 04, एचई-5196 से सौ लीटर डीजल चोरी हो चुका था। इसी तरह से एक दूसरे चालक राजेन्द्र ने बताया कि वह हैदराबाद से इंदौर के लिए बाइक लोड करके निकला था। इटारसी से आगे जाकर राजश्री ढाबे पर खाना खाया तो नींद आने लगी। यहां ढाबे पर मौजूद ढाबा संचालक से पूछा तो उसने कहा कि बेफिक्र होकर सोये यहां चौकीदार रहता है, कुछ नहीं होगा। राजेन्द्र ने बताया कि सुबह सोकर उठा तो उसके ट्रक क्रमांक एनएल 01, क्यू- 4859 के डीजल टैंक से लॉक तोड़कर किसी ने करीब ढाई सौ लीटर डीजल चुरा लिया है।

इसी तरह से एक अन्य ट्रक चालक ने बताया कि जगदीश के ट्रक क्रमांक आरजे 21 जीए-8821 से भी ढाई सौ लीटर डीजल चोरी हुआ है। जगदीश ने बताया कि वह राजस्थान से चूना लेकर इटारसी आया था। यहां में अनलोड करके वापसी में नींद आने पर राजश्री ढाबा पर रुका था। जब सोकर उठा तो देखा कि उसके ट्रक से ढाई सौ लीटर डीजल चोरी हो गया है। तीनों ट्रक चालक अपनी शिकायत लेकर इटारसी थाने पहुंचे थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews