आदिवासी संगठनों में आक्रोश, वनकर्मियों के खिलाफ खोला मोर्चा

आदिवासी संगठनों में आक्रोश, वनकर्मियों के खिलाफ खोला मोर्चा

होशंगाबाद/इटारसी, राहुल अग्रवाल। इटारसी से 12 किलोमीटर दूर तिलक सेंदुर में आदिवासी सेवा समिति और अन्य सहयोगी संगठनों ने जमानी बीट वन परिक्षेत्र के वनकर्मियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को इन वनकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर समिति सदस्यों द्वारा वाहन रैली निकालकर कलेक्टर और DFO बन विभाग को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

समिति सदस्यों का आरोप है कि वन परिक्षेत्र अधिकारी इटारसी के संरक्षण में डिप्टी रेंजर आरके वर्मा, विटगार्ड विनोद यादव ,अशोक राजपूत,राजकुमार, ग्रीन इंडिया मिशन के तहत ग्राम इमलिपनी विट RF160 161 में हुए पौधरोपण में भ्रष्टाचार किया है। ये वनकर्मी जंगल में अवैध रूप से सागौन की कटाई करवाने में लगे हुये है। सदस्यों ने बताया कि ज्ञापन में वनकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews