नगर पालिका से पीएम आवास की फाइल हुई गायब, केस दर्ज

प्रधानमंत्री आवास योजना

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। जिले से पीएम आवास की फाइल घुमने का मामला सामने आया है, जिसपर नपा के सहायक यंत्री आरसी शुक्ला ने कोतवाली में पीएमआवास का काम देख रहे दैनिक वेतन कर्मचारी सुनील राजपूज के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

वहीं कोतवाली टीआई संतोष सिंह चौहान ने बताया कि नपा के अधिकारी ने नपा सीएमओ के साइन वाला आवेदन दिया था, जिसपर धारा 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि पूर मामले का काम पूर्व में सब इंजीनियर रमेश वर्मा देख रहे थे। उनका ट्रांस्फर होने के बाद ये काम सहायक यंत्री आरसी शुक्ला और उपयंत्री श्वेता सुमन को मिला। कार्य को देखने समझने के लिए जब उन्होंने 1363 फाइलों का मांग लेकिन उन्हें 186 फाइलें ही दी गई। जबकि 4 भुगतान फाइल और 845 हितग्राहियों की फाइलों को नहीं लौटाया गया। 328 शेष फाइलें नहीं मिलने के कारण सुनील को नोटिस दिया गया है। सहायक यंत्री आरसी शुक्ला ने बताया कि जब पूरा मामला वीसी के जरिए कलेक्टर को बताया गया तो उन्होंने एफआईआर के निर्देश दिए, जिसके बाद केस दर्ज किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews