
Narmadapuram News : भाजपा शासित नगरपालिका नर्मदापुरम में सत्तारूढ़, विपक्षी ओर निर्दलीय पार्षदों ने अध्यक्ष नीतू यादव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अविश्वास के लिए विशेष सम्मेलन बुलाने का प्रस्ताव पारित किया। लगभग 21 पार्षदों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन आज सीएमओ एवं कलेक्टर सोनिया मीना को सौपा।
नगर पालिका में लगातार पार्षदों की अवमानना एवं नगर में विकास के कार्यों में रुकावट के चलते नपाध्यक्ष नीतू यादव की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लग रहे थे। इसी आक्रोश के चलते आज सत्ताधारी दल, विपक्ष ओर निर्दलीय पार्षदों ने मोर्चा खोलते हुए अविश्वास प्रस्ताव के लिए हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र कलेक्टर को सौंपते हुए अविलंब विशेष सम्मेलन बुलाने की मांग की।
[dgv_vimeo_video id=”1000859888″]
[dgv_vimeo_video id=”1000860143″]
नाराज पार्षदों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव को दी हरी झंडी
गौरतलब है कि जिला मुख्यालय की नगर पालिका भाजपा शासित नगर पालिका है और नगर में विकास कार्य न होने से नाराज पार्षदों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई।
[dgv_vimeo_video id=”1000860521″]
