मोदी की सभा के लिए मैदान देखने पहुंचे भाजपा पदाधिकारी और विधायक

preparation-of-modi-program-in-hoshangabaad

होशंगाबाद। जीतेंद्र वर्मा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 फ़रवरी को होशंगाबाद आगमन को लेकर भाजपा की तैयारी शुरू हो गई हैं। गुरुवार को भाजपा के आमभागीय कार्यालय में एक बैठक हुई। इसमें जीप की सांसद राव उदय प्रताप सिंह सहित चारो विधानसभा के विधायक और भोपाल के हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, रामपाल सिंह, जालम सिंह आदि नेता शामिल रहे। 

बैठक के बाद सभी नेता और पदाधिकारी इटारसी के रेलवे ग्राउंड पहुंचे। वंहा नेताओं ने अगर सभा रेलवे ग्राउंड में तय हुई तो व्यवस्था क्या रहेंगी। इसपर चर्चा की। इसके अलावा सभी ने सभा जुडी जरूरी चीजो को देखा। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया की अभी पीएमओ से मोदी जी का कार्यक्रम तय होगा।  लोग पार्टी की तरफ से सम्भकवित सभा स्थलो का जायजा ले रहे हैं। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews