होशंगाबाद : शादी का झांसा देकर कर रहा था 3 साल से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

rape accused arrested by hoshangabad police

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। जिले में दुष्कर्म और बलात्कारों के मामले रोजाना बढ़ते जा रहे है। एक और मामला जिले होशंगाबाद से सामने आया है जहां शादी का झांसा देकर 3 साल से एक महिला से दुष्कर्म (बलात्कार) कर रहे युवक की शिकायत महिला ने कोतवाली में का गई। 24 घंटे में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने एक लिखित आवेदन दिया कि आरोपी किशन जाटव पिछले साल 2017 के जनवरी 26 से लेकर साल 2020 सितंबर 8 यानि 3 साल तक पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करता रहा।

वहीं पीड़िता ने जब उससे शादी करने को लेकर कहा तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,साथ ही विभिन्न धाराओं और आईपीसी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस ने टीम तैयार कर संभावित स्थानों पर भेजा। आज पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी बीटीआई तरफ बालागंज आ रहा है। सुचना पर तत्काल मौके पर पहुंच कर आरोपी किशन जाटव पिता तुलसीराम जाटव आता दिखाई दिया है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा जिसे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया है,

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews