धान खरीदी के लिए आज से पंजीयन शुरू, 15 अक्टूबर तक होंगे पंजीयन

धान खरीदी के लिए आज से पंजीयन शुरू, 15 अक्टूबर तक होंगे पंजीयन

इटारसी, राहुल अग्रवाल। धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किसानों के ऑनलाइन पंजीयन आज यानि 15 सितंबर से शुरू हो गए हैं। इसके लिए 20 केंद्र बनाए गए हैं। पंजीयन 15 अक्टूबर तक किये जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जाएगी। पंजीयन कराने वाले किसान धान को समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे।

सहायक खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक अनिल तंतुवाय ने किसान से अनुरोध किया है कि वे उपज बेचने के लिए समय-सीमा में अपना पंजीयन कराएं। किसान एमपी किसान एप, ई-उपार्जन मोबाइल एप और ई-उपार्जन केंद्रों पर जाकर करा सकते हैं। खरीफ की फसलों में धान के लिए पंजीयन किया जा रहा है। पंजीयन के बाद किसानों को पूरी जानकारी मोबाइल  पर दी जाएगी। पंजीयन की सूचना किसानों को एसएमएस और उपार्जन पोर्टल के प्रिंटआउट के माध्यम से प्राप्त होगी। नए किसान मोबाइल एप के माध्यम से पंजीयन करा सकेंगे। भू-स्वामियों को पंजीयन के लिए दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है। सिकमी व वन पट्टाधारी किसानों को सिकमी अनुबंध पत्र व पट्टे की प्रति देनी होगी। किसानों को बैंक खाता नंबर और मोबाइल नंबर में ओटीपी आधारित संशोधन की सुविधा भी दी गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews