पत्रकारों ने लोगों को बांटे मास्क, हार पहनाकर किया सुरक्षित रहने का अनुरोध

पत्रकारों ने लोगों को बांटे मास्क, हार पहनाकर किया सुरक्षित रहने का अनुरोध

इटारसी, राहुल अग्रवाल। पत्रकार अक्सर केवल खबर बनाने में व्यस्त रहते हैं। लेकिन गुरूवार को इटारसी में पत्रकारों ने लोगों को मास्क पहनते हुए कोरोना से बचने का संदेश दिया। मास्क के साथ इन्होने लोगों को फूलों की माला भी पहनाई।

पत्रकारों ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगों को माला पहनाकर फूल बरसाए और निवेदन किया कि हमेशा मास्क हमेशा पहने। मास्क वितरण कार्यक्रम में शहर के सभी पत्रकार शामिल हुए। 2 गज की दूरी और मास्क जरूरी का पालन इटारसी के हर नागरिक को करना अनिवार्य है। अपनी इटारसी ग्रुप के आह्वान पर होशंगाबाद जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों सहित इटारसी शहर के पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य, पत्रकार के रूप में सामूहिक रूप से एकत्रित हुए और जयस्तंभ चौक से काका चौराहे तक लगभग 1 घंटे तक मास्क वितरण का कार्य किया।

तमाम कोशिशों के बाद भी कई लोग समझने को तैयार नहीं है कि यदि 2 गज की दूरी नहीं रखी गई और मास्क नहीं पहना गया तो कोरोना आपके घर तक आ सकता है। अपनी इटारसी ग्रुप के एडमिन मनोज मालवीय यज्ञदत्त गोर एवं पंकज राठौर ने इस कार्यक्रम की पैरवी की। ग्रुप के बुलाने पर शहर के पत्रकार बड़ी संख्या में जयस्तंभ चौक और काका चौराहे पर एकत्रित हुए।जिन नागरिकों ने मास्क नहीं पहने थे उनका पुष्प वर्षा कर एवं पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया । नागरिकों से अनुरोध किया कि वे मास्क पहने, 2 गज की दूरी रखें और हाथों को बार बार साबुन से साफ करें। इटारसी बाजार की स्थिति अच्छी नहीं है। अधिकांश दुकानदार मास्क नहीं लगा रहे हैं और जो बाजार में नागरिक आ रहे हैं जिसमें माता बहने भी शामिल है, मास्क लगाने में परहेज कर रहे हैं। पत्रकारों ने सामूहिक एकता का परिचय देते हुए करीब 1 घंटे तक मास्क वितरण किया। इस दौरान नागरिकों को पुष्पहार पहना एवं पुष्प वर्षा कर मास्क पहनने का अनुरोध किया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews