दो दिन पहले हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया

दो दिन पहले हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। बुधवार रात में चोरी की वारदात के आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियो को न्यायालय में पेश किया गया था जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

होशंगाबाद फौजदार कॉलोनी निवासी दीपचन्द समेया ने एक दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर मे चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि वह दामाद मनीष गुप्ता के घर तारअहात गए थे। 5 अक्टूबर को वापस वो वापस आए तो देखा कि उसके घर में दीवार पर लगी जाली टूटी हुयी है। घर के अंदर जाकर देखने पर घर के अंदर रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था एवं उसके अंदर रखा सामान बिखरा हुआ है। उनके पुश्तैनी जेवरात 02 सोने के चूड़े, 02 सोने की चेन, 01 चाँदी की करधोनी, 02 चाँदी की पायल एवं एक चाँदी कि मूर्ति गायब थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली होशंगाबाद में अपराध क्र0 644/2020 धारा 457,380 भादवि0 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस टीम शहर में सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के काम में जुट गयी। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कुछ लड़कों द्वारा इस घटना को अंजाम देना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा फरियादी को सीसीटीवी दिखाई गयी जिसने एक व्यक्ति का नाम विलाल खान एवं अन्य दो नाबालिक लड़को की पहचान की। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा जिन्होंने पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया एवं चोरी किए हुये माल को बेचा जाना बताया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया जा चुका है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews